राजस्थान में अफीम संग पकड़े गए आरोपियों की पैरवी करने थाने पहुंचा ट्रेनी एसआई, हुआ सस्पेंड
'न्यूज़18' के मुताबिक, बीकानेर (राजस्थान) में एक ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर को पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, ट्रेनी एसआई अफीम के साथ पकड़े गए 2 आरोपियों की पैरवी के लिए थाने पहुंच गया था और उसी दौरान पुलिस अधीक्षक भी वहां पहुंच गईं। सस्पेंड किए गए ट्रेनी एसआई को 2021 बैच का बताया जा रहा है।