राजस्थान में नोट में 'आई हेट यू प्रिया' लिखकर नदी में कूदा पत्नी के अफेयर से परेशान शख्स

कोटा (राजस्थान) में अपनी पत्नी के अफेयर से परेशान एक 30 वर्षीय शख्स रविवार को आत्महत्या के लिए नदी में कूद गया जिसे मछुआरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। उसकी जेब से मिले नोट में लिखा था, "मुझे पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा मेरी पत्नी प्रिया पर विश्वास था उसने सबसे बड़ा धोखा किया...सॉरी फैमिली, आई हेट यू प्रिया।"