राजस्थान में बुधवार को आरपीएससी आरएएस 2021 परीक्षा में गड़बड़ी की अफवाहों के मद्देनज़र जयपुर, बीकानेर, अजमेर समेत कई हिस्सों में 2जी/3जी/4जी मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस/एमएमएस, वाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया सेवाएं कुछ समय बंद रहेंगी। अधिकतर जगह यह रोक सुबह 9 बजे-दोपहर 1 बजे तक रहेगी। हालांकि, वॉइस कॉल व ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा जारी रहेगी।