राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने गुरुवार को मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट जयपुर के एक कोर्ट में 2,369 पन्नों की चार्जशीट पेश की। एसओजी ने मामले में कुल 25 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। गौरतलब है, मामले में एसओजी ने 36 ट्रेनी एसआई व 7 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।