राजस्थान में एसीबी ने एक्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर को ₹13 लाख की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार
राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पाली में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के एक एक्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर को मंगलवार को ₹13 लाख की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की टीम के द्वारा आरोपी के आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।