जयपुर (राजस्थान) में अवैध कॉल सेंटर की आड़ में गेमिंग ऐप से ऑनलाइन सट्टेबाज़ी करवा रहे 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (ईस्ट) ज्ञान चंद्र यादव के मुताबिक, आरोपियों के पास से 4 कम्प्यूटर व दो लैपटॉप समेत पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं। बकौल पुलिस, लैपटॉप में ₹6 करोड़ की लेनदेन के सबूत मिले हैं।