राजस्थान में जयपुर-अजमेर हाईवे पर कांवड़ यात्रा में तेज़ आवाज़ में संगीत बजाने पर पुलिस ने डीजे वाहन ज़ब्त कर लिया जिसके बाद कांवड़ियों ने थाने के बाहर धरना दिया। एसीपी अनिल शर्मा के मुताबिक, कमिश्नरेट सेंटर में डीजे प्रतिबंधित है इसलिए म्यूज़िक सिस्टम ज़ब्त किया गया। कई दौर की बातचीत के बाद 4 घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।