राजस्थान के सिरोही ज़िले में पुलिस ने रविवार को एक कार से ₹3.15 करोड़ की नकदी बरामद करते हुए गुजरात निवासी 2 युवकों को गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, इन रुपयों को कार में बने एक विशेष बॉक्स में छिपाकर रखा गया था और इन्हें गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी है।