राजस्थान में कार्यरत पासपोर्ट सेवा केंद्रों की सूची केंद्र सरकार ने की जारी
केंद्र सरकार ने राजस्थान में कार्यरत पासपोर्ट सेवा केंद्रों की सूची जारी की है। विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, उदयपुर, जयपुर, जोधपुर और सीकर में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय हैं जबकि अजमेर, अलवर, बाड़मेर, बीकानेर, दौसा, हनुमानगढ़, जैसलमेर, कोटा, झुंझुनू, धौलपुर, पाली, सिरोही, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ समेत 24 कार्यरत डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र हैं।