राजस्थान में खेत में बनाए गए तालाब से मिले युवक और नाबालिग लड़की के शव
पुलिस के अनुसार, बाड़मेर (राजस्थान) में बुधवार को खेत में बनाए गए एक तालाब से 18 वर्षीय युवक और नाबालिग लड़की के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। बकौल पुलिस, लड़की के भाई ने शिकायत में कहा था कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।