राजस्थान में खेत में मिला 10 फीट लंबा अजगर; वीडियो आया सामने
करौली (राजस्थान) में एक खेत में 10 फीट लंबा अजगर मिला है जिसका वीडियो सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि खेत में काम कर रहे एक परिवार ने इस अजगर को देखा था और वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी थी। अधिकारियों के मुताबिक, अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है।