राजस्थान में खेली गई 'बारूद की होली', कई घंटों तक चलाई गईं बंदूकें और तोप
उदयपुर (राजस्थान) के मेनार गांव में मंगलवार रात परंपरागत 'बारूद की होली' खेली गई और इस दौरान कई घंटों तक तोप व बंदूकें चलाई गईं। 'एबीपी न्यूज़' के मुताबिक, मुगलों पर जीत की खुशी में मेनार के निवासी इस परंपरा को लगातार 450 वर्षों से निभा रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, 'बारूद की होली' देखने करीब 10,000 लोग मेनार पहुंचे थे।