राजस्थान में खड़े ट्रेलर से टकराई कार के उड़े परखच्चे, 4 लोगों की हुई मौत व 3 की हालत गंभीर
जयपुर (राजस्थान) में दिल्ली-अजमेर हाईवे पर सोमवार सुबह एक कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई जिसमें कार सवार 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार बुटाटी धाम के दर्शन कर लौट रहे थे और हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। घायल अस्पताल में भर्ती हैं।