राजस्थान में गार्ड की आंखों में मिर्च डालकर सुधार गृह से भागे 4 लड़के, सामने आया वीडियो
हनुमानगढ़ (राजस्थान) के एक बाल सुधार गृह से बीते दिनों 4 लड़के गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर भाग गए जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बाल सुधार गृह के अधीक्षक मनोज कुमार के अनुसार, लड़कों ने गार्ड से पीने का पानी मांगा था और गेट खोलते ही वे भाग गए। पुलिस फरार लड़कों की तलाश कर रही है।