राजस्थान में गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलने के बाद तालाब में उतरी कार

खाटू श्याम मंदिर जा रहे पंजाब के एक परिवार की कार गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलने के बाद चूरू (राजस्थान) में एक तालाब में उतर गई। बकौल रिपोर्ट्स, कार में सवार 6 व्यक्तियों को स्थानीय लोगों ने बचाया। लोगों ने बताया कि तालाब की चारदीवारी नहीं हुई है और बाहरी लोगों को इसका पता नहीं चल पाता है।