राजस्थान में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या किए जाने के पलों का वीडियो आया सामने

भरतपुर (राजस्थान) में रोडवेज़ बस में सवार गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या किए जाने के पलों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में हथियारबंद बदमाश बस में घुसकर फायरिंग करते और अन्य यात्री बस से उतरकर भागते दिख रहे हैं। पुलिस घटना के समय जघीना को कोर्ट ले जा रही थी और मामले में 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं।