राजस्थान में गैंगस्टर पर हुई फायरिंग के दौरान कोचिंग में बेटी से मिलने गए शख्स की भी हुई मौत

सीकर (राजस्थान) में गैंगस्टर राजू ठेठ पर हुई गोलीबारी के दौरान कोचिंग इंस्टीट्यूट में अपनी बेटी से मिलने गए शख्स की भी मौत हो गई है। मृतक की पहचान नागौर ज़िले के ताराचंद कड़वासरा के तौर पर हुई है। गौरतलब है कि राजू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी ज़िम्मेदारी ली थी।