पुलिस ने बताया कि राजस्थान के अलवर ज़िले में एक गोदाम में भीषण आग लगने से 44,000 एसी यूनिट्स जलकर राख हो गए। नीमराणा इलाके में गोदाम में सोमवार रात लगी आग पर मंगलवार की सुबह ही काबू पाया जा सका। अलवर और हरियाणा के अग्निशामकों को आग बुझाने के काम पर लगाया गया था।