भरतपुर (राजस्थान) में प्रेमी के ज़रिए 65-वर्षीय जेठ की हत्या करवाने के आरोप में एक विधवा को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, 13 साल पहले महिला के पति की मौत हुई थी जिसके बाद उसके जेठ संग अवैध संबंध बन गए। कुछ समय बाद महिला का एक अन्य शख्स से प्रेम प्रसंग हुआ जिसका वह (मृतक) विरोध करता था।