बीकानेर (राजस्थान) में मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत के बाद ट्रेलर एक बाइक से टकरा गया जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज़ थी कि बाइक सवार युवक ट्रेलर के नीचे जा फंसे जिनके शवों को बड़ी मुश्किल से निकाला गया। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक फरार हो गया।