राजस्थान में दीवार से टकराने के बाद कार में लगी आग, सेना के 25 वर्षीय जवान की जलकर हुई मौत

झुंझुनू (राजस्थान) में अंडरपास की दीवार से टकराने के बाद एक कार में आग लग गई और हादसे में कार सवार सेना के 25-वर्षीय जवान की जलकर मौत हो गई है। बेटा होने की खुशी में जवान गांव आया हुआ था और छुट्टियां खत्म होने के बाद ड्यूटी पर जाने के लिए लौट रहा था। जवान श्रीनगर में तैनात था।

Load More