राजस्थान में धार्मिक कार्यक्रम में खाना खाने के बाद करीब 150 लोग अस्पताल में हुए भर्ती
दौसा (राजस्थान) में एक धार्मिक कार्यक्रम में खाना खाने के बाद करीब 150 लोगों को पेट दर्द, उल्टी व दस्त की शिकायत होने पर अस्पताल पहुंचाया गया। दौसा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुभाष बिलोनिया ने बताया कि इनमें से 100 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि 50 लोगों का इलाज जारी है।