inshorts

राजस्थान में नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से यूपी के 5 लोगों की हुई मौत

आगरा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले 5 लोगों की शुक्रवार को राजस्थान के धौलपुर ज़िले में पार्वती नदी में डूबने से मौत हो गई। आगरा के एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि हादसा नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ था। वहीं, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों लोगों के शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।