राजस्थान के धौलपुर में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया है। गैंगरेप के दौरान पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर उसके परिजन व ग्रामीणों ने आकर एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बकौल पुलिस, इस मामले में पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है।