राजस्थान में पड़ोसी पर हमला करने के लिए 2 महिलाओं ने घर में बनाए पेट्रोल बम, हुईं गिरफ्तार
श्रीगंगानगर (राजस्थान) में पारिवारिक रंजिश के चलते पड़ोसी के मकान पर हमला करने के लिए अपने घर में पेट्रोल बम बनाने वाली 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं से 7 पेट्रोल बम, पेट्रोल बम बनाने की सामग्री, एक तलवार और 2 बर्छी बरामद की गई है। दोनों महिलाओं पर पहले से मामले दर्ज हैं।