राजस्थान के डूंगरपुर में हाल ही में अहमदाबाद से लौटे एक 32-वर्षीय शख्स ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। शख्स अहमदाबाद में मज़दूरी किया करता था और घर लौटने पर उसकी पत्नी किसी बात से नाराज़ होकर अपने मायके चली गई थी जिसके बाद शख्स ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।