नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने राजस्थान के भीलवाड़ा ज़िले में पर्यावरण मानदंडों के उल्लंघन के लिए वेदांता समूह की फर्म हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड पर ₹25 करोड़ का जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने कहा कि नियमों के उल्लंघन को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, जब उल्लंघनकर्ता वर्तमान परियोजना प्रस्तावक (पीपी) जैसी संस्थाएं हैं और पीड़ित गरीब ग्रामीण हैं।