राजस्थान सरकार ने मंगलवार को बताया कि राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल के 3,578 पदों पर भर्ती की जाएगी। राजस्थान सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। इससे पहले राज्य सरकार ने सोमवार को नवक्रमोन्नत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के लिए 1,456 पदों का सृजन करने की घोषणा की थी।