राजस्थान में पुलिस ने गुमशुदा बच्चों को खोजने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन खुशी-5' के तहत पहले तीन सप्ताह में 161 लापता बच्चों को तलाशा है। बकौल पुलिस, पहले सप्ताह 58 बच्चों, दूसरे में 54 व तीसरे सप्ताह में 49 बच्चों को ढूंढा गया है। यह अभियान 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की तलाश के लिए है।