राजस्थान में पुलिसवालों ने स्टेशन पर की 2 यात्रियों की पिटाई, बच्चे के सामने पिता को घसीटा
राजसमंद (राजस्थान) के कामलीघाट रेलवे स्टेशन पर सोमवार को कुछ पुलिसकर्मियों ने 2 यात्रियों की पिटाई कर दी। बकौल रिपोर्ट, दोनों यात्रियों ने ट्रेन के ओवरलोड होने के कारण अंदर नहीं जाने देने का विरोध किया था और स्टेशन पर अधिकारियों से उनकी बहस हुई थी। घटना के एक वीडियो में पुलिसवाले बच्चे के सामने उसके पिता को घसीटते दिखे।