राजस्थान में प्रेम प्रसंग को लेकर भाई की डांट से नाराज़ युवती ने की थी भतीजी की हत्या
पुलिस के मुताबिक, चूरू (राजस्थान) में ढाई वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में गिरफ्तार की गई उसकी बुआ ने बताया है कि प्रेम प्रसंग को लेकर उसके चचेरे भाई ने उसे डांटा था। बकौल पुलिस, इसी बात से नाराज़ होकर युवती ने बदला लेने के लिए भतीजी की हत्या की। बच्ची की पानी में डुबोकर हत्या की गई थी।