राजस्थान में प्रेमिका का गला काटने के बाद शख्स ने अपना भी गला काटा, 30 फीट गहरी खाई में कूदा
कोटा (राजस्थान) में प्रेम-प्रसंग में विवाद के चलते एक शख्स ने धारदार हथियार से अपनी प्रेमिका का गला और हाथ की नस काट दी। इसके बाद खुदकुशी करने के लिए शख्स अपना गला काटकर 30 फीट गहरी खाई में कूद गया जिसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स व उसकी प्रेमिका दोनों शादीशुदा हैं।