राजस्थान में बच्ची के कार से उतरने के कुछ सेकेंड बाद एक तेज़ रफ्तार कार उसकी कार से टकराई
राजसमंद (राजस्थान) में ऑल्टो कार में बैठी एक 4-वर्षीय बच्ची के उतरने के कुछ सेकेंड के बाद ही एक तेज़ रफ्तार स्विफ्ट कार ऑल्टो से टकरा गई जिससे स्विफ्ट पलट गई। घटना में बच्ची बाल-बाल बच गई। बच्ची के नाना ने बताया कि यह घटना 10 नवंबर की है और यह कार नातिन को छूते हुए पेड़ से टकराई थी।