राजस्थान में बदमाशों ने दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर बैंक से लूटे ₹10 लाख
बारां (राजस्थान) में यूको बैंक की एक शाखा से बुधवार को 2 बदमाशों ने दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर करीब ₹10 लाख लूट लिए। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने बैंक में घुसने के बाद 2 हवाई फायर किए थे और नकदी लूटकर बाइक से फरार हो गए।