राजस्थान में बस से टकराने के बाद कार के उड़े परखच्चे, 4 लोगों की हुई मौत
श्रीगंगानगर (राजस्थान) में मंगलवार को एक रोडवेज़ बस से सामने से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई व 1 अन्य महिला घायल हुई है जबकि बस सवार 5 यात्रियों को चोटें आई हैं। बकौल पुलिस, कार सवार पांचों लोग अपने किसी परिचित से मिलने पंजाब जा रहे थे।