राजस्थान में बहुमंज़िला इमारत में लगी भीषण आग, शीशे तोड़कर लोगों का किया गया रेस्क्यू
अजमेर (राजस्थान) में मंगलवार को एक बहुमंज़िला इमारत में भीषण आग लग गई। इमारत में संचालित हो रहे एक प्ले स्कूल के बच्चों को तुरंत निकाल लिया गया जबकि ऊपरी मंज़िल पर कॉल सेंटर में करीब 100 लोग फंस गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और फंसे हुए लोगों का शीशे तोड़कर रेस्क्यू किया गया।