राजस्थान में बाइक चला रही युवती ने फब्तियां कस रहे मनचलों को बीच सड़क पर जड़े थप्पड़
भीलवाड़ा (राजस्थान) में बुधवार को बाइक चला रही एक युवती ने फब्तियां कस रहे 2 मनचलों को बीच सड़क पर थप्पड़ जड़ दिए जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाद देखकर मौके पर इकट्ठा हुए आसपास के लोगों ने भी दोनों युवकों की पिटाई कर दी। विवाद बढ़ने पर मनचले घुटने टेककर युवती से माफी मांगते नज़र आए।