राजस्थान में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

श्रीगंगानगर (राजस्थान) में सोमवार रात बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने पाकिस्तान की ओर से भारत में अवैध रूप से घुसने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को मार गिराया। उसे बीएसएफ के जवानों ने सीमा पार ना करने की चेतावनी दी थी पर वह नहीं माना और मारा गया। यह घटना श्रीकरणपुर में हरमुख चेक पोस्ट के पास की है।