राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत
जैसलमेर (राजस्थान) में भीषण गर्मी के बीच भारत-पाक सीमा पर तैनात 35 वर्षीय बीएसएफ जवान की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जवान की मौत हीट स्ट्रोक की वजह से हुई है। जवान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का रहने वाला था।