राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है जिसके तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त, गृह व न्याय, आईटी व कम्युनिकेशन समेत कुछ विभाग अपने पास रखे हैं। डॉक्टर बी.डी. कल्ला को शिक्षा (प्राइमरी और सेकेंडरी), परसादी लाल मीणा को मेडिकल व स्वास्थ्य और लाल चंद कटारिया को कृषि विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।