हनुमानगढ़ (राजस्थान) में एक गांव के मकान पर वायुसेना के मिग-21 लड़ाकू विमान के क्रैश होने के बाद घटनास्थल का वीडियो सामने आया है जिसमें क्रैश के चलते हुआ नुकसान दिख रहा है। हादसे में कम-से-कम 2 ग्रामीणों की मौत हुई है। पायलट सुरक्षित विमान से निकल गया था और वायुसेना घटना की जांच कर रही है।