राजस्थान में 'मनी हाइस्ट' के किरदार जैसी ड्रेस पहने शख्स ने कार पर चढ़कर उड़ाए नोट

स्पैनिश वेब सीरीज़ 'मनी हाइस्ट' के किरदार जैसी ड्रेस पहने एक शख्स का जयपुर (राजस्थान) में कार पर चढ़कर नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शख्स ने करीब 20 मिनट तक नोट उड़ाए और इस दौरान कई लोग नोटों को उठाते नज़र आए। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने यह 'मज़े' के लिए किया था।