राजस्थान में महिला ने एकसाथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 17 घंटे के भीतर सभी की हुई मौत

श्रीगंगानगर (राजस्थान) के सरकारी अस्पताल में मंगलवार को महिला ने एकसाथ 4 बच्चों को जन्म दिया लेकिन वज़न कम होने के कारण 17 घंटों के भीतर सभी की मौत हो गई। महिला की सामान्य डिलीवरी हुई थी और बच्चों में 2 लड़के और 2 लड़कियां थीं। अस्पताल के पीएमओ केएस कामरा ने बताया कि बच्चों का वजन 500-600 ग्राम था।