राजस्थान में महिलाओं ने चोरी की घटनाओं से परेशान होकर पुलिस थाने पर लगाया ताला

उदयपुर (राजस्थान) में कथित तौर पर चोरी की घटनाओं से परेशान होकर महिलाओं द्वारा पुलिस थाने का चैनल गेट बंद कर बाहर से ताला लगाए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगें सुनीं। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस के जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद महिलाएं लौट गईं।