राजस्थान में यात्री ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में पटरी से उतरे 4 कोच, सामने आईं तस्वीरें
अजमेर (राजस्थान) के मदार स्टेशन के पास रविवार रात साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई जिसमें यात्री ट्रेन का इंजन और 4 कोच पटरी से उतर गए। हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुताबिक, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और दुर्घटना राहत गाड़ी व अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।