राजस्थान में युवकों ने चिकित्सा अधिकारी को सड़क पर गिराकर पीटा, पकड़े गए 2 आरोपी
धौलपुर (राजस्थान) में कुछ युवकों द्वारा चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कमल किशोर को अस्पताल के बाहर सड़क पर गिराकर पीटे जाने का मामला सामने आया है। किशोर ने बताया वह एक मेडिकल रिपोर्ट से जुड़ा काम कर रहे थे तभी युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।