राजस्थान में रास्ते के विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर की बुज़ुर्ग दंपति की हत्या
झुंझुनू (राजस्थान) में मंगलवार को एक 70 वर्षीय बुज़ुर्ग व उनकी 68 वर्षीय पत्नी की 2 पड़ोसियों ने घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। परिजन ने बताया कि आरोपियों के परिवारवाले उनके खेत से रास्ता लेने के लिए अक्सर विवाद करते थे। बकौल पुलिस, हत्या के दोनों आरोपियों को 3 घंटे के भीतर हिरासत में लिया गया।