inshorts

राजस्थान में लड़ाकू विमानों ने पहली बार किसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर की लैंडिंग

वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई व जगुआर ने गुरुवार को भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बाड़मेर (राजस्थान) में राष्ट्रीय राजमार्ग- 925ए स्थित नवनिर्मित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर लैंडिंग की। दरअसल, पहली बार लड़ाकू विमानों ने किसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडिंग की। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में पहली बार रोड कम एयर स्ट्रिप का निर्माण हुआ है।