राजस्थान में बिजली विभाग के कर्मचारी अजीत सिंह ने दफ्तर आने में देरी को लेकर कोटा संभाग के सहायक मुख्य अभियंता के नोटिस पर जवाब दिया है, "आप स्वयं कभी समय पर नहीं आते हैं...इसलिए मैं भी समय पर नहीं आता।" कर्मचारी का यह लिखित जवाब ऑनलाइन वायरल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों के खिलाफ जांच हो रही है।