राजस्थान में 73-वर्षीय कोविड-19 पॉज़िटिव शख्स के निधन की रिपोर्ट्स के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है, "तकनीकी रूप से यह मौत (कोविड-19 के) ओमीक्रॉन वैरिएंट से जुड़ी है।" बकौल मंत्रालय, "वह एक वृद्ध व्यक्ति थे, उनमें डायबिटीज़ और अन्य कोमॉर्बिडिटीज़ थीं।" इससे पहले महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन से संक्रमित 52-वर्षीय शख्स की हार्ट अटैक से मौत हुई थी।